प्रदेश के सभी गरीबों को पक्की छत देने के लिए प्रतिबद्ध - शिवराज सिंह चौहान।
Madhya Pradesh News : शिवराज सिंह चौहान ने भोपाल के मिंटो हॉल में आयोजित कार्यक्रम में कहा कि हम प्रदेश के सभी गरीबों को पक्की छत देने के लिए प्रतिबद्ध है जहां जरूरत होगी वहां मल्टी बनाकर भी गरीबों को आवास देंगे सीएम ने कहा कि माफियाओं से मुक्त कराई गई जमीनों पर गरीबों के लिए आवास बनाए जाएंगे हमारी स्मार्ट विलेज की भी कल्पना है स्मार्ट सिटी में हमने एजुकेशन सेंटर की स्थापना की है जिससे बेटे बेटियों को उद्यमी बनने में मदद मिलेगी चौहान ने आगे कहा कि अवैध कालोनियों का नियमितीकरण किया जाएगा और कोई बिल्डर या डेवलोपर गड़बड़ी करेगा तो उसपर बड़ी कार्रवाई की जाएगी ।